20 Apr 2024, 07:45:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार 6 दिन बंद रह सकते हैं बैंक, जल्द निपटा लें काम...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2020 11:36AM | Updated Date: Feb 9 2020 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अगर आप बैंक के कामकाज निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो अलर्ट हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगले महीने लगातार छह दिनों तक देश में बैंक बंद रह सकते हैं। 11 मार्च से बैंक यूनियनों ने तीन दिन की हड़ताल की घोषणा की है। यानी 11 मार्च, 12 मार्च और 13 मार्च 2020 को हड़ताल के चलते बैंक बंद रह सकते हैं। 10 मार्च को होली के त्योहार के अवसर पर बैंक बंद होंगे।
 
वहीं 14 मार्च को माह का दूसरा शनिवार है और 15 मार्च को रविवार को, इसलिए उस दिन भी आप बैंक का कोई कामकाज नहीं कर पाएंगे। बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल की वजह से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकदी जमा और निकासी, चेक क्लीरेंस और कर्ज वितरण जैसी विभिन्न सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। बैंक कर्मचारियों के संगठन वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर रहेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »