25 Apr 2024, 17:58:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्‍याज को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2020 11:38AM | Updated Date: Feb 6 2020 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने बुधवार को कहा कि सरकार प्याज के प्याज की कीमतें नियंत्रण में आते ही इसके निर्यात के संबंध में फैसला करेगी। पासवान ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा में करते हुये कहा कि जब भी देश में प्याज के दाम स्थिर हो जायेंगे इस संबंध में निर्णय लिया जायेगा।
 
चर्चा के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले ने प्याज की गिरती कीमतों के कारण किसानों को होने वाले नुकसान का मुद्दा उठाते हुये कहा कि नयी फसल आने के बाद महाराष्ट्र के किसानों को प्याज का मूल्य दो रुपये प्रति किलोग्राम भी नहीं मिल रहा है। इसलिए सरकार को इसके निर्यात की दुबारा अनुमति देने पर विचार करना चाहिये। 
 
पासवान ने इस पर हस्तक्षेप करते हुये कहा ‘‘उस पर हम विचार कर रहे हैं। प्याज की कीमत बीच में 150 रुपये प्रति क्विंटल तक चला गया था। केंद्र सरकार ने 41 हजार टन प्याज का आयात किया था, लेकिन राज्य सरकारों इसमें से मात्र 1,600 टन प्याज की खरीद की है। दाम अब भी हमारे नियंत्रण में नहीं आया है। 
 
जब भी दाम स्थिर हो जायेगा हम उस पर (निर्यात पर) फैसला लेंगे। पासवान ने कहा कि वे उपभोक्ता मामलों के मंत्री हैं और उन्हें किसानों के साथ उपभोक्ताओं के हितों का भी ध्यान रखना है। सुले को उन्होंने आश्वासन दिया कि वह उनकी भावना से सहमत हैं कि किसानों का नुकसान न हो। उल्लेखनीय है कि प्याज के दाम काफी ज्यादा बढ़ने के बाद सरकार ने इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »