20 Apr 2024, 11:46:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सर्वे में आया सामने, परिवहन को बढ़ावा देने के प्रस्ताव को लोगों ने सराहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2020 1:32PM | Updated Date: Feb 2 2020 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2020-21 में नए हवाईअड्डों के निर्माण के माध्यम से देश में परिवहन साधनों और निजी ट्रेनों के संचालन को बढ़ाने के प्रस्तावों को लोगों ने सराहा है। यह जानकारी एक सर्वेक्षण में सामने आई है। आईएएनएस-सीवीओटर बजट एग्जिट पोल के अनुसार, 70 प्रतिशत से अधिक लोगों ने इसे सराहा है और आवश्यकताओं को पूरा करने वाला अच्छा फैसला बताया है। प्रस्ताव में उड़ान योजना के तहत 2024 तक 100 हवाईअड्डों का निर्माण करना शामिल है।

केंद्र सरकार के प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर, 21.1 प्रतिशत लोगों ने योजना के बारे में सकारात्मक रुख रखा और माना कि बहुत अधिक किए जाने की जरूरत है।केवल सात प्रतिशत लोगों ने इसे 'खराब निर्णय' बताया और कहा कि आवश्यकता के मुकाबले यह बहुत कम है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »