20 Apr 2024, 04:43:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बजट से पहले मोदी सरकार को मिली बड़ी राहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2020 3:15PM | Updated Date: Feb 1 2020 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। वस्तु एवं सेवाकर (GST) कलेक्शन जनवरी में 1.1 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। जनवरी में कलेक्शन का आंकड़ा 1,10,825 करोड़ रुपये रहा। यह GST लागू होने के बाद अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा GST कलेक्शन है। यह लगातार तीसरा महीना है, जब GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। यह कलेक्शन राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे द्वारा तय किए गए लक्ष्य के अनुरूप है। हाल ही में उन्होंने कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें की थीं। उसके बाद यह लक्ष्य तय किया गया था।
 
बता दें इससे पहले अनुमान लगाए गए थे कि जनवरी में जीएसटी कलेक्शन 1.15 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले साल की समान अवधि की तुलना में चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह में केवल 11,000 करोड़ रुपये की कमी हो सकती है। मुख्य रूप से कुशल कर प्रशासन के कारण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर संग्रह अर्थव्यवस्था में मंदी के बावजूद पटरी पर हैं। इन नंबरों के समग्र प्रभाव को देखना होगा। वित्त मंत्रालय ने 2019-2020 में शुद्ध कर राजस्व में 25.5 लाख करोड़ रुपये में 25% की वृद्धि का बजट पेश किया था। यह वर्ष के पहले आठ महीनों में आधे से भी कम एकत्र करने में कामयाब रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »