25 Apr 2024, 10:25:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गुरूग्राम में केंद्र सरकार के सहयोग से विकसित होगी साईंस सिटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2020 2:43PM | Updated Date: Jan 30 2020 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरूग्राम। हरियाणा सरकार गुरुग्राम में केंद्र सरकार के सहयोग से साइंस सिटी विकसित करेगी जिसका उदेश्य आम जनमानस को विज्ञान के बारे में जानकारी देना और विज्ञान को बढ़ावा देना है। साईंस सिटी की स्थापना को  लेकर राज्य के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  अमित झा ने उपायुक्त अमित खत्री तथा सम्बंधित अधिकारियों के साथ आज यहां विचार-विमर्श किया। साईंस सिटी लगभग 25 से 30 एकड़ क्षेत्र में केंद्र सरकार के सहयोग से स्थापित की जाएगी।
 
झा ने कहा कि साइंस सिटी में बच्चों को वैज्ञानिक सिद्धांतों के बारे में खेल-खेल में सीखने का अवसर मिलेगा। इसमें विभिन्न वैज्ञानिक थीम जैसे भौतिकी और रासायनिक परिकल्पनाओं पर गैलरियां बनाई जाएंगी।  साइंस सिटी से स्कूलों तथा शैक्षणिक संस्थाओं को होगा फायदा तथा विज्ञान विषय से  डरने वाले बच्चे विज्ञान के सिद्धांत खेल-खेल में सीख पाएंगे। झा के अनुसार साईंस सिटी में इसरो की स्पेस गैलरी भी होगी जिसमें बताया जाएगा कि उपग्रह को अंतरिक्ष में किस प्रकार लांच किया जाता है।
 
इसमें इसरो सिमुलेटर भी लगाएगा जिसमें बैठकर विद्यार्थियों को यह  एहसास होगा कि स्पेस में जाते है तो वहां पर कैसा अनुभव होता है। साइंस सिटी में इनोवेशन हब भी विकसित किया जाएगा जिसमें  विद्यार्थी अपने नए विचारों पर काम कर सकेंगे। उन्हें इस हब में मेंटर भी  मिलेगा जो उनको गाइड करेगा। उन्होंने बताया कि साइंस सिटी में अनौपचारिक तरीके विज्ञान को समझने का मौका मिलेगा। 
 
विज्ञान सीखने के अलावा साइंस सिटी विकसित होने से उस क्षेत्र के लोगों को  प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से से रोजगार के अवसर भी मुहैया होंगे। साइंस सिटी के लिए गुरुग्राम जिले में जगह चिन्हित करने  तथा अन्य सम्बंधित कार्यों के लिए उपायुक्त अमित खत्री की अध्यक्षता में  कमेटी गठित की जाएगी। बैठक में झा और खत्री के अलावा अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पंवार, सोहना की एसडीएम डॉ  चिनार चहल, हरसक के मुख्य वैज्ञानिक डॉ सुल्तान सिंह तथा अन्य अधिकारी  उपस्थित रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »