20 Apr 2024, 04:18:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चमका, चांदी भी मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 2:48PM | Updated Date: Jan 23 2020 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच स्थानीय माँग में सुधार से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 300 रुपये चमककर 41,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर और चाँदी 106 रुपये की बढ़त में 47,306 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 5.05 डॉलर लुढ़ककर 1,555.95 डॉलर प्रति औंस रह गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.50 डॉलर की गिरावट में 1,555.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि नीतिगत दरों पर यूरोपीय केंद्रीय बैंक के बयान से पहले निवेशकों की सतर्कता के कारण पीली धातु पर दबाव रहा। हालाँकि चीन में नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम नहीं हुआ है जिससे यह 1,550 डॉलर के ऊपर बना रहा। चाँदी हाजिर 0.15 डॉलर टूटकर 17.69 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »