28 Mar 2024, 21:13:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशखबरी - लगातार पांचवें दिन सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 2:42PM | Updated Date: Jan 20 2020 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। आज पूरे देश में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। पेट्रोल की कीमत औसतन 11 पैसे और डीजल की कीमत औसतन 20 पैसे की गिरावट आई है।  तेल की कीमतें घटने से आम आदमी को राहत मिलेगी। साथ ही महंगाई पर नियंत्रण रहने की संभावना जताई जा रही है।
 
दिल्ली और कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 11 पैसे कम हुई है, मुंबई में 10 पैसे और चेन्नई में 12 पैसे, जिसके बाद इन महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 74.98, 77.58, 80.58 और 77.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली और कोलकाता में एक लीटर डीजल 19 पैसे कम हुआ है, वहीं मुंबई और चेन्नई में यह 20 पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद डीजल की कीमत क्रमश: 68.26, 70.62, 71.57 और 72.13 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »