01 Dec 2023, 12:31:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को सौंपा C-295 विमान, एयरक्राफ्ट AVRO बेड़े की लेगा जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2023 2:46PM | Updated Date: Sep 25 2023 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साहिबाबाद। देश का पहला सी-295 टेक्निकल मिलिट्री एयरलिफ्ट विमान आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विमान का अनावरण किया। यह विमान इसी महीने स्पेन से भारत लाया गया था। राजनाथ सिंह ने विमान पर स्वास्तिक बनाकर पूजा भी की।

ये 40 विमान गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस कंपनी बनाएगी। यह विमान सी -295 विमान आगरा एयरबेस पर तैनात होगा। वहीं पर इसका ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया जा रहा है। सी-295 एयरक्राफ्ट के लिए आगरा एयरबेस को इसलिए चुना गया है, क्योंकि इसे खासतौर पर पैराट्रूपर्स के लिए बनाया गया है। यह विमान शार्ट टेक-आफ और लैंडिंग कर सकता है। लैंडिंग के लिए इसे महज 670 मीटर की लंबाई चाहिए। यह लद्दाख, कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में निर्णायक भूमिका अदा कर सकता है। विमान 480 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से 11 घंटे तक उड़ान भर सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »