04 Oct 2023, 08:25:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

हमारी सरकार बनी तो सिलेंडर 500 में, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देंगे: राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2023 7:59PM | Updated Date: Sep 17 2023 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। राहुल गांधी ने हैदराबाद के रंगारेड्डी में 17 सितंबर को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- 100 दिन अंदर BRS की सरकार यहां से हट जाए। इसे कोई नहीं रोक सकता। चाहे बीजेपी चाहे, चाहे ओवैसी की पार्टी चाहे। इसे बदल नहीं सकती। राहुल ने तेलंगाना की जनता को 6 गारंटियां दीं। उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने पर महालक्ष्मी योजना के तहत हर महिला को 2500 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा। साथ ही महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त सफर की व्यवस्था की जाएगी। राज्य के हर नागरिक को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।
 
इसके साथ ही युवाओं को कॉलेज में एडमिशन के लिए एग्जाम देना पड़ता है, जिसकी तैयारी के लिए हम युवाओं को कोचिंग के लिए 5 लाख रुपए देंगे। बुजुर्गों को हर महीने 4000 रुपए की पेंशन, हर नागरिक को 10 लाख स्वास्थ्य बीमा, जिन लोगों के पास घर नहीं है, उन्हें 5 लाख रुपए की मदद। तेलंगाना राज्य की मांग के लिए लड़ने वाले लोगों को 250 स्कॉर्यर फीट का घर हमारी सरकार बनने पर मिलेगा। वहीं, किसानों को हर साल 15 हजार रुपए और मजदूरों को 12 हजार रुपए दिए जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »