मोहाली। माहौल दुखी, लोगों का हुजूम, देशभक्ति के नारे और ताबूत। सैन्य वर्दी जैसी यूनिफार्म पहने 6 साल का बेटा शहीद पिता कर्नल मनप्रीत सिंह को सैल्यूट करता है। पत्नी हाथ जोड़े हुए हैं। मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखों में आंसू है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ सेना के जवानों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग अधिकारी मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट घायल हो गए थे। जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पंचतत्व में विलीन हुए शहीद मनप्रीत सिंह, 6 साल के बेटे ने जय हिंद के नारे के साथ दी मुखाग्निपंचतत्व में विलीन हुए शहीद मनप्रीत सिंह, 6 साल के बेटे ने जय हिंद के नारे के साथ दी मुखाग्नि कर्नल मनप्रीत सिंह पंजाब के मोहाली के मुल्लांपुर गरीबदास गांव के रहने वाले थे। पैतृक गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। कर्नल के छह वर्षीय बेटे को शायद नहीं पता होगा कि अब पिता इस दुनिया में नहीं रहे।