04 Oct 2023, 09:11:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

J&K में 4 जवान शहीद, दो आतंकीयों की मौत, राजौरी में एनकाउंटर खत्म, अनंतनाग में जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2023 8:57PM | Updated Date: Sep 13 2023 8:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ दो मुठभेड़ों में 3 अफसर और एक जवान शहीद हो गए हैं। अफसरों में सेना के एक कर्नल, एक मेजर और पुलिस के एक DSP शामिल हैं। अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर उस वक्त गोली चला दी, जब वे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसमें कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और डीएसपी हुमायूं भट शहीद हो गए।
 
जवान की मौत राजौरी में हुई। दोनों जगह एनकाउंटर अभी जारी है। राजौरी में दो आतंकी मारे गए हैं। यहां सर्चिंग के दौरान मंगलवार को सेना के डॉग की भी मौत हो गई। उसने अपने हैंडलर की जान बचाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगा दी। सेना के अधिकारी ने बताया कि एनकाउंटर में शहीद हुए आर्मी डॉग का नाम केंट था। उसने मुठभेड़ के दौरान अपने हैंडलर को बचाया और खुद शहीद हो गया। यह हादसा तब हुआ जब वो भाग रहे आतंकियों की तलाश करने के लिए जवानों की एक यूनिट का नेतृत्व कर रहा था। इस दौरान वो भारी गोलाबारी की चपेट में आ गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »