19 Mar 2024, 10:06:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बिहार नहीं जाएंगे गृह मंत्री Amit Shah, Sasaram में हिंसा के बाद दौरा रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2023 12:34PM | Updated Date: Apr 1 2023 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के सासाराम में बीते दिन हुई हिंसा के बाद अपना दौरा रद्द कर दिया है। अमित शाह का 2 अप्रैल को Sasaram जिले के दौरे का कार्यक्रम तय था, जहां उन्हें Samrat Ashoka के जयंती समारोह में शामिल होना था। फिलहाल Ram Navami की शोभा यात्रा के दौरान मचे बवाल के बाद गृह मंत्री ने अपना दौरा रद्द कर दिया है। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Samrat Choudhary ने इसकी जानकारी दी है।

गृह मंत्री अमित शाह का दौरा रद्द होने की जानकारी देते हुए बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सरकार राज्य में सुरक्षा भी नहीं दे सकती है, जिसके कारण हमको कार्यक्रम रद्द करने पड़ रहे हैं। बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाए कि हमारे कार्यकर्ताओं पर बम चल रहे हैं। हमारे कार्यक्रम की ही सुरक्षा नहीं है। सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार ने सासाराम में धारा 144 लगाई है। ऐसे में हम कार्यक्रम कैसे कर सकते हैं। पार्टी ने तय किया है कि इस कार्यक्रम को स्थगित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवादा में 144 नहीं लगा है, वहां कार्यक्रम हमारा जारी रहेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »