19 Mar 2024, 13:56:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

MP को आज मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2023 12:06PM | Updated Date: Apr 1 2023 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मध्य प्रदेश को आज पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलेगी। दोपहर साढ़े तीन बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से इसे हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री भोपाल में तीनों सेनाओं के संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में शामिल होंगे। रानी कमलापति स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह साढ़े पांच बजे खुलेगी। यह करीब साढ़े सात घंटे में नई दिल्ली पहुंचेगी। बीच में यह दो जगहों पर झांसी और ग्वालियर में रुकेगी। वहीं, नई दिल्ली से यह दोपहर ढाई बजे खुलेगी।

पूरी तरह भारत में निर्मित वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। हालांकि, ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे 130 किमी प्रति घंटे रखा गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह एयर कंडीशन होगी। इसकी बॉडी स्टेनलेस स्टील कार बॉडी से बनी है। ट्रेन में जीपीएस आधारित इंफोटेनमेंट, सीसीटीवी सर्विलांस, वाई-फाई और बायो वैक्यूम शौचालयों के साथ 16 कोच हैं।

इस ट्रेन में टिकट की बुकिंग तीन अप्रैल से शुरू होगी। इसके किराये को लेकर रेलवे ने अभी कुछ नहीं बताया, लेकिन यह शताब्दी एक्सप्रेस से ज्यादा होने की संभावना है। भोपाल के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि नई दिल्ली जाने के लिए सुबह के समय एक ट्रेन 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »