23 Apr 2024, 21:41:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी ने कर्नाटक में HAL हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का किया उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2023 5:15PM | Updated Date: Feb 6 2023 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार (6 फरवरी) को कर्नाटक के तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। उन्होंने लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर का अनावरण भी किया।  इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे।  इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक संतों, ऋषियों-मनीषियों की भूमि है।  संतों के आशीर्वाद से आज कर्नाटक के युवाओं को रोजगार देने वाले, ग्रामीणों और महिलाओं को सुविधा देने वाले, देश की सेना और मेड इन इंडिया को ताकत देने वाले, सैकड़ों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।  डबल इंजन सरकार ने कर्नाटक को निवेशकों की पहली पसंद बनाया है।  नेशन फर्स्ट भावना से जब काम होता है तो सफलता मिलती है। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश की एक बहुत बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री तुमकुरु को मिली हैय आज तुमकुरु इंडस्ट्रियल टाउनशिप का शिलान्यास हुआ है।  इसके साथ-साथ तुमकुरु जिले के सैकड़ों गांवों को पीने के पानी की स्कीमों पर भी काम शुरु हुआ है।  हमें अपनी रक्षा जरूरतों के लिए विदेशों पर निर्भरता को कम से कम करना है।  आज सैकड़ों एसे हथियार और रक्षा उपकरण हैं जो भारत में ही बन रहे हैं, जो हमारी सेनाएं उपयोग कर रही हैं।  2014 से पहले का आंकड़ा याद रखना।  

इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कर्नाटक का मतलब विकास, शांति और समृद्धि और भारत का भविष्य है।  हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की यात्रा में एक मील का पत्थर है।  उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में भारत भूमि विश्व के लिए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र होगी।  इसकी शुरूआत हो चुकी है, आज का ये समारोह इसका एक बड़ा प्रमाण है।  ये रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्म निर्भरता की यात्रा में एक मील का पत्थर है।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »