19 Apr 2024, 15:36:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केजरीवाल ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2022 11:52AM | Updated Date: Sep 21 2022 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई  दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया। केजरीवाल ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा ‘’मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का निधन बेहद दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों एवं सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।’’ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा ‘’हर भारतीय घर में दशकों से हंसी और खुशी फैलाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का निधन एक बड़ी क्षति है। प्रार्थना करता हूँ कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे व उनके परिवार को इस शोक को सहने की हिम्मत दे।’’
 
लंबे समय से बीमार चल रहे राजू श्रीवास्तव का आज यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में निधन हो गया। तबीयत खराब होने पर इन्हें गत 10 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। करीब 40 दिन तक बीमारी से जूझने के बाद उन्होंने आज अंतिम सांस ली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »