25 Apr 2024, 11:12:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति के अपमान के लिए देश से माफी मांगें सोनिया गांधी : सीतारमण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2022 12:50PM | Updated Date: Jul 28 2022 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’कहने का मामला उठाया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की। सीतारमण ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद यह मामला उठाते हुए कहा कि लोकसभा के कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी ’ने कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता ने जानबूझकर मुर्मू का अपमान किया है। मुर्मू आदिवासी, वंचित और दलित समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह राज्य में मंत्री, राज्यपाल और सांसद रही हैं। यह उनका जानबूझकर अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रपति पद और देश का अपमान है। सीतारमण ने मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष को इसके लिए देश और राष्ट्रपति से क्षमा याचना करनी चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »