19 Apr 2024, 22:19:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोविड टीकाकरण में 201.68 करोड़ से अधिक टीके लगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2022 12:21PM | Updated Date: Jul 23 2022 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली । देशभर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 201.68 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक दो अरब एक करोड़ 68 लाख 14 हजार 771 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 21 हजार 411 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 50 हजार 100 हो गयी है।
 
यह संक्रमित मामलों का 0.34 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 4.46 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 20 हजार 726 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 31 लाख 92 हजार 379 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.46 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 80 हजार 202 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 87 करोड़ 21 लाख 36 हजार 407 कोविड परीक्षण किए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »