20 Apr 2024, 10:13:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सरकार ने पीटीआई को हराने के लिए हर हथकंडा अपनाया : इमरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2022 1:29PM | Updated Date: Jul 19 2022 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री एवं पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष गठबंधन सरकार पर हर वह हथकंडा अपनाने का आरोप लगाया कि हम (पीटीआई) चुनाव हार जाएं। इमरान ने यह आरोप पंजाब की 20 सीटों के उपचुनाव में पाकिस्ताम मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के खिलाफ अपनी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद लगाया। उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार की सभी मशीनरी का इस्तेमाल हमारे खिलाफ किया गया। " उन्होंने कहा कि अगर अगले चुनाव इस तरह से होते हैं, तो राजनीतिक अस्थिरता बढ़ेगी।
 
पीटीआई के अध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष अदालत ने अपने 01 जुलाई के आदेश में सरकार को अपनी मशीनरी का उपयोग नहीं करने का आदेश दिया था, लेकिन पीएमएल-एन ने आदेश का "उल्लंघन" किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने (पीएमएल-एन) हर तरह से हस्तक्षेप किया। उन्होंने एफआईआर दर्ज की, हमारे लोगों को परेशान करने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया। मैं उन पुलिस अधिकारियों को सलाम करता हूं,जिन्होंने सरकार के दबाव पर ध्यान नहीं दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »