26 Apr 2024, 01:35:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में भारी बारिश, चार लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2022 1:23PM | Updated Date: Jul 19 2022 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो । पश्चिम जापान में भारी बारिश और बाढ़ के जोखिम के मद्देनजर सरकार ने चार लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान जाने की सलाह दी है। एनएचके न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। चैनल ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि फुकुओका, सागा, ओइता, यामागुची और शिमाने प्रान्त के लगभग चार लाख 10 हजार को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गयी है। ये लोग इन क्षेत्रों में लगभग 190,000 घरों में रहते हैं।
 
अधिकारियों ने शनिवार को कई दिनों से जारी भारी बारिश के बीच भूस्खलन और बाढ़ के खतरे के मद्देनजर 1,38,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का आग्रह किया। मौसम विज्ञानिकों ने क्यूशू द्वीप में बुधवार सुबह तक 250 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना व्यक्त की है, जबकि होंशू के मुख्य द्वीप और शिकोकू द्वीप के कुछ हिस्सों में 200 मिमी तक बारिश होने के आसार हैं।
इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में बारिश पहले से ही 100 मिमी प्रति घंटे से अधिक दर्ज की गयी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »