29 Mar 2024, 02:10:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मलेशिया में कोरोना के 10,177 नये मामले, 21 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2022 11:33AM | Updated Date: Apr 10 2022 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालंपुर । मलेशिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 10,177 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां इस महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,317,706 हो गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी हैं। मंत्रालय की वेबसाइट पर दर्ज किए गए ताजा आंकड़ के अनुसार नए मामलों में से 53 विदेशों से आए हुए लोगों के है जबकि 10,124 स्थानीय संक्रमण के हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान 21 मरीजों की मौत होने से देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35,280 हो गई हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में इस दौरान 15,132 कोविड मरीज ठीक हुए है। इसके साथ ही देश में कोविड मुक्त होने वालों संख्या बढ़कर 4,128,963 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 153,463 सक्रिय मामले हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »