29 Mar 2024, 18:07:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस की मदद करने वाली चीनी कंपनियां हो सकती हैं बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2022 12:03PM | Updated Date: Mar 9 2022 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन । अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने कहा कि रूस और बेलारूस पर प्रतिबंधों को नहीं मानने वाली चीनी कंपनियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा सकते हैं। रायमोंडो ने कहा "हम अनिवार्य रूप से एसएमआईसी को बंद कर सकते हैं क्योंकि हम (अमेरिका) उन्हें हमारे उपकरण और हमारे सॉफ़्टवेयर का उपयोग करने से रोक सकते हैं।" उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इंटरनेशनल कॉरपोरेशन (एसएमआईसी) या रूस और बेलारूस पर लगाए गए अमेरिकी निर्यात नियंत्रण उपायों का उल्लंघन करने वाली चीनी कंपनियों को बंद किया जा सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »