28 Mar 2024, 13:38:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्रीय मंत्री सिंधिया का Instagram ID Hack, BJP के खिलाफ दिया भाषण Post किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2021 4:03PM | Updated Date: Dec 4 2021 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गया। शनिवार को करीब एक घंटे तक यह स्थिति बनी रही। हैकर ने इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर श्रेया अरोरा रख दिया। साथ ही एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया, जो उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए दिया था। सिंधिया के साथ पहले भी ऐसा हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंस्टाग्राम आईडी को सुबह करीब 10:45 बजे हैक कर लिया गया। उसी समय जब वे दिग्विजय सिंह के इलाके राघौगढ़ में जा रहे थे। सिंधिया और दिग्विजय के बीच तनातनी नई नहीं है। सूत्रों का तो दावा है कि दिग्विजय सिंह की वजह से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी और भाजपा ज्वाइन की। 
 
सिंधिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम श्रेया अरोरा रख दिया गया था। पुराना वीडियो भी पोस्ट किया था। सिंधिया ने मार्च 2020 में भाजपा ज्वाइन की। उन्हें अगस्त 2021 में केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। तब भी उनका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ था। तब भी एक पुराना वीडियो पोस्ट हुआ था। इसी तरह पिछले साल जब उनका राज्यसभा में चुनाव हुआ तब भी उनके फेसबुक अकाउंट पर ऐसा ही कुछ हुआ था। इन वीडियो में सिंधिया भाजपा सरकार की कमियां गिनाते दिखाई दिए थे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »