29 Mar 2024, 06:10:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आतंकवाद की जड़ कांग्रेस ने Article-370 लगाकर J&K में रोपी थी: CM योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2021 4:39PM | Updated Date: Oct 22 2021 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। UP के CM योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर करारा प्रहार किया और कहा कि सपा सरकार में हिंदुओं पर झूठे मुकदमे दर्ज होते थे, राम भक्तों पर गोली चलवाई जाती थी तथा आतंकवादियों की आरती उतारी जाती थी। भाजपा के पिछड़ा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को आयोजित 'सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन' में चौहान समाज के लोगों को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, 'हमारी सरकार बनी तो सबसे पहला काम किसानों की कर्ज माफी का हुआ। लेकिन 2012 में सपा की सरकार का सबसे पहला निर्णय आतंकवादियों से मुकदमा वापस लेने का था। उन्होंने आगे कहा, 'जब सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार होती है तो उनको अपने परिवार से फुर्सत नहीं होती, वे आतंकवादियों के लिए काम करते हैं जो सपा की सरकार ने 2012 में करके दिखाया था। आतंकवाद की जड़ 1952 में कांग्रेस ने धारा 370 के रूप में जम्मू कश्मीर में रोपी थी।
 
योगी ने कहा कि सपा की सरकार में मध्यकाल की याद ताजा हो गई थी जब मंदिरों और मठों पर हमले होते थे। समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ता थानों, तहसीलों में लूट मचाते थे और थाने, तहसील बिक चुके थे। राज्य में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में लोगों को जागरूक करने की अपील करते हुए योगी ने कहा, 'गांव-गांव में जाकर अलख जगाने की आवश्यकता है कि BJP की सरकार क्यों जरूरी है, भाजपा की सरकार रहेगी तो प्रदेश में कोई दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा, कोई माफिया जमीन पर कब्जा नहीं कर पाएगा और अगर करेगा तो उसकी छाती पर प्रदेश सरकार का बुल्‍डोजर चलता दिखाई देगा।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »