29 Mar 2024, 01:52:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Cryptocurrency Price: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद Bitcoin की कीमतों में गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2021 4:06PM | Updated Date: Oct 22 2021 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। Cryptocurrency के दामों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई है। Bitcoin की कीमतें अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से गिर गई हैं। इससे पहले अमेरिकी बिटक्वॉइन फ्यूचर्स एक्सचेंज ट्रेडेड फंज की शुरुआत के बाद वह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन की कीमत 4 फीसदी की गिरावट के साथ 62,740 डॉलर पर आ गई थी। Ethereum ब्लॉकचैन से संबंधित और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 4,112 डॉलर पर पहुंच गया। Cardano की कीमतें करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 2.16 डॉलर पर आ गई है। जबकि, dogecoin भी 3 फीसदी गिरकर 0।24 डॉलर पर आ गया है। दूसरे डिजिटल टोकन जैसे Shiba Inu, Binance Coin, Litecoin, Uniswap, XRP भी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, Solana में 10 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया। बिटक्वॉइन की कीमतें बुधवार को तेजी के साथ 66,974 डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। हाल की यह तेजी 64,895 डॉलर के उसके पिछले रिकॉर्ड ऊंचाई के स्तर के बाद आई है। यह तेजी प्रोशेयर्स बिटक्वॉइन स्ट्रैटजी के लॉन्च के बाद देखी गई है।

निवेशकों का मत है कि बिटक्वॉइन ईटीएफ, जिसके लॉन्च का लंबे समय से इंतजार कर रहा था, उससे दोनों रिटेल और संस्थागत निवेशक बड़ा निवेश करेंगे। हालांकि, कुछ विश्लेषकों ने इस बात पर संदेह जाहिर किया है कि बिटक्वॉइन की कीमतों को प्रोशेयर्स ईटीएफ, जो टिकर BITO के तहत ट्रेड कर रहा है, उससे मिला प्रोत्साहन कितने लंबे समय तक बना रहेगा। उनका कहना है कि क्या BITO का लॉन्च खुद बिटक्वॉइन में नए कैपिटल का ज्यादा और पर्याप्त निवेश लाएगा। उन्हें इस बात पर बिटक्वॉइन निवेशकों के पास पहले से मौजूद निवेश के विकल्पों की बड़ी संख्या को लेकर संदेह है। ETF सीधे बिटक्वॉइन में निवेश नहीं करता है। इसके बजाय यह बिटक्वॉइन से जुड़े फ्यूचर्स मार्केट में निवेश करता है। लेकिन इंडस्ट्री मानती है कि ETF से बड़ी संख्या में नए निवेशक आएंगे। जानकारों का कहना है कि पुराने ब्रोकरेज अकाउंट वाले निवेशक ईटीएफ खरीद सकते हैं। उदाहरण के लिए व्यक्ति को क्रिप्टो के लिए ट्रेडिंग अकाउंट खोलने की जरूरत नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »