29 Mar 2024, 05:39:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार पर राहुल का हमला, हमारी जनता के साथ घिनौना मज़ाक़ कर रही है केंद्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2021 7:09PM | Updated Date: Oct 21 2021 7:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार हमारी जनता के साथ घिनौना मजाक कर रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार को फिर घेरा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बेतहाशा बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दाम इस कदर बढ़ा दिए गए हैं कि अब हवाई चप्पल वालों और मध्यम वर्ग के लोगों का सड़क पर सफर करना भी मुश्किल हो गया है। 
 
राहुल गांधी ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ये बेहद गंभीर मुद्दा है -चुनाव-वोट-राजनीति से पहले आती हैं जनता की साधारण ज़रूरतें, जो आज पूरी नहीं हो पा रहीं। मोदी मित्रों के फ़ायदे के लिए जिस जनता को धोखा दिया जा रहा है, मैं उस जनता के साथ हूं और उनकी आवाज़ उठाता रहूंगा।’’
 
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। प्रियंका गांधी ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘वादा किया था कि हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज से सफर करेंगे। लेकिन भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ा दिए कि अब हवाई चप्पल वालों और मध्यम वर्ग का सड़क पर सफर करना भी मुश्किल हो गया है।’’
 
कांग्रेस के दोनों नेताओं ने जो खबरें साझा कीं उनमें कहा गया है कि अब पेट्रोल विमान के ईंधन से भी ज्यादा महंगा हो गया है। रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलयम विपणन कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।दिल्ली में अब पेट्रोल 105।84 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। दूसरे शहरों का भी कमोवेश यही हाल है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »