17 Apr 2024, 03:33:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

धान उत्पादक किसानों के साथ अन्याय कर रही है योगी सरकार : प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2021 11:19AM | Updated Date: Oct 19 2021 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश सरकार पर धान उत्पादक किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी फसल नहीं खरीदी जा रही है और उन्हें भारी नुकसान के साथ धान बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। 
उन्होंने कहा कि किसानों के साथ न्याय करने की बजाय सरकार उन्हें डरा रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की धमकी दे रही है। उनका कहना था कि न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों का हक है और यह उन्हें मिलना चाहिए वाड्रा ने कहा ‘‘भाजपा सरकार किसानों पर एनएसए लगाएगी, किसानों को धमकाएगी लेकिन, किसानों को एमएसपी नहीं देगी।’’ उन्होंने कहा ‘‘उत्तर प्रदेश के कई जिलों में किसान 900-1000 रुपए कुंतल का नुकसान उठाकर धान बेचने को मजबूर हैं, जोकि सरासर अन्याय है। एमएसपी किसानों का हक है। कांग्रेस पूरी मजबूती से इस हक के लिए लड़ेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »