29 Mar 2024, 20:56:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम’ मचाया धमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2021 4:30PM | Updated Date: Oct 18 2021 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एक्टर विक्की कौशल सरदार उधम की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इस फिल्म को ऑडियंस के साथ- साथ क्रिटिक्स की भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अब IMDb पर सबसे अधिक रेटिंग वाली फिल्मों में से एक बन गई है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। फिल्म को IMDb पर 9।2 रेटिंग मिली है। अभी तक फिल्म को यूजर जनरेटेड डेटाबेस पर 7300 वोट मिल चुके हैं।

विक्की सरदार उधम को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। हर कोई उनकी काम की तारीफ कर रहा है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। उन्होंने आईएमडीबी (IMDb) की रैकिंग का पोस्टर का शेयर करते लिखा है, ” 9।2 आप सब ने तो उधम मचा दिया है। इतना प्यार देने के लिए सभी का दिल से शुक्रिया।” विक्की कौशल की फिल्म एमेजॉन पर 16 अक्टूबर को रिलीज हो गई है। एक्टर अपनी फिल्म सरदार उधम सिंह का लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। एक्टर ने अब इस फिल्म को सरदार उधम सिंह और दिवंगत अभिनेता इरफान खान को समर्पित किया है।
 
एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में विक्की के साथ फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए विक्की ने लिखा, ”मुझे उस समय में ले जाने और सरदार उधम सिंह से मिलाने वाले लिए शूजित सरकार सर का धन्यवाद। एक ऐसा अनुभव है जिसने मुझे बहुत कुछ कह लिया है और बदले में कुछ दिया है। ये उन दो दोस्तों के लिए है जिन्हें आप हमेशा जिंदा रखना चाहते हैं उधम सिंह और इरफान खान”। दरअसल इस फिल्म को इरफान खान करने वाले थे। लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्होंने मना कर दिया था। कुछ दिन पहले इरफान खान की पत्नी सुतापा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इरफान खान इस फिल्म को करने के लिए बहुत एक्साइटेड थे। लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से फिल्म को करने से मना कर दिया था। आपको बता दें कि 29 अप्रैल 2020 को इरफान खान का निधन हो गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »