29 Mar 2024, 01:25:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिंघू बार्डर लिंचिंग में तीन और निहंगों को छह दिन का रिमांड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2021 7:46PM | Updated Date: Oct 17 2021 7:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत की एक अदालत ने सिंघु बॉर्डर पर धार्मिक ग्रंथ की कथित तौर पर  बेअदबी करने पर लखबीर सिंह की नृशंस हत्या के मामले में तीन और आरोपियों को आज छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 
 
इससे पहले इस मामले में आरोपी भगवंत सिंह और गोविंद प्रीत ने गत शनिवार रात साढ़े नौ बजे कुंडली थाने में  आत्मसमर्पण किया था। वहीं एक अन्य आरोपी नारायण सिंह ने अमृतसर में आत्मसमर्पण किया था। इन तीनों को आज अपराहन यहां एक अदालत में पेश किया गया जहां पुलिस ने इनका 14 दिन का रिमांड मांगा। अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि तीनों से पूछताछ कर अपराध में शामिल इनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाना है। साथ ही अपराध में इस्तेमाल किये गये हथियार भी बरामद किये जाने हैं। अदालत ने लेकिन अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद तीनों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिये गये। अदालत ने तीनों आरोपियों की रोजाना मेडिकल जांच भी करने के आदेश दिये। 
 
इससे पहले इस मामले में एक अन्य निहंग सरबजीत सिंह को अदालत ने गत शनिवार को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिये थे। पुलिस के अनुसार सरबजीत ने शुरूआती पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया है। सरबजीत ने घटना के बाद गत शुक्रवार शाम को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। सिंघु बॉर्डर पर किसानों के धरना-प्रदर्शन स्थल के पास गुरुवार रात पंजाब के तरनतारन के चीमा खुर्द गांव के लखबीर सिंह की निहंगों ने नृशंस हत्या कर दी थी। लखबीर पर धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने का आरोप था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »