28 Mar 2024, 14:27:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कन्हैया कुमार की एंट्री से कांग्रेस में बवाल, मनीष तिवारी ने बोली ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2021 2:33PM | Updated Date: Sep 28 2021 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अपनी रणनीति बदलते हुए युवाओं को अपने साथ लाने की कवायद कर रही है। इसी के तहत मंगलवार को लेफ्ट के नेता कन्हैया कुमार कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। लंबे वक्त से ये अटकले लगाई जा रही थी, जिसपर अब विराम लग गया है। कन्हैया कुमार के साथ गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी भी हाथ का सहारा लेंगे। यानी कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। कन्हैया कुमार की एंट्री के साथ ही कांग्रेस में बवाल शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी को कन्हैया का पार्टी में शामिल होना पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने इसपर सवाल उठाया है।
 
कांग्रेस के सांसद और वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कन्हैया कुमार की एंट्री पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर लिखा कि कुछ कम्युनिस्ट नेताओं के कांग्रेस में आने की अटकलें चल रही हैं। ऐसे में 1973 में छपी ‘कम्युनिस्ट इन कांग्रेस’ पढ़ी जानी चाहिए, चीज़ें जितनी बदलती हैं उतनी ही समान लगती हैं।
 
अपने नेता का विरोध झेल रहे कांग्रेस पर बीजेपी भी हमलावार हो गई है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा, 'सर्जिकल स्ट्राइक की एनिवर्सिरी पर कांग्रेस ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ वाले कांग्रेस कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी को स्वीकार कर रही है। ये कोई संयोग नहीं है, भारत के टुकड़े करने वालों के साथ हाथ मिलाना कांग्रेस की आदत है।' कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी का कांग्रेस में स्वागत इन पोस्टरों के जरिए स्वागत किया गया है। आज यानी मंगलवार दोपहर को दोनों दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »