18 Apr 2024, 17:51:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी ने चरन​जीत सिंह चन्नी को दी बधाई, Twitter पर लिखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2021 8:35PM | Updated Date: Sep 19 2021 8:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चरनजीत सिंह को पंजाब का नया मुख्यमंत्री चुने जाने को लेकर बधाई दी है।  राहुल गांधी ने ट्विटर पर मैसेज लिखते हुए कहा कि चरनजीत सिंह चन्नी जी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई। हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना चाहिए।  उनका विश्वास सर्वोपरि है। 
 
आपको बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए पंजाब के नए मुख्यमंत्री के लिए चरन​जीत सिंह चन्नी के नाम का ऐलान कर दिया है।  चरनजीत सिंह पंजाब में कांग्रेस का दलित चेहरा माने जाते हैं।  वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी चरनजीत सिंह को सीएम बनाए जाने पर बधाई दी है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »