19 Mar 2024, 17:18:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक, महिलाओं के लिए योजनाओं को लेकर केंद्र ने GoM का किया गठन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2021 12:38AM | Updated Date: Sep 17 2021 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। केंद्र ने SC, ST, OBC , अल्पसंख्यकों और महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने की खातिर राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिसमूह (जीओएम) का गठन किया है और जीओएम की बैठक पहली बार बृहस्पतिवार को हुई। यह जानकारी सूत्रों ने दी। उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह कदम उठाया गया है। शिक्षा मंत्री और भाजपा के उत्तर प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान जीओएम के सदस्य हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्तार अब्बास नकवी, अर्जुन मुंडा, किरण रीजीजू और वीरेंद्र कुमार भी समिति में शामिल हैं। जीओएम की पहली बैठक बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई। गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी जीओएम की सदस्य हैं, लेकिन कुछ व्यस्तताओं के चलते वे बैठक में शामिल नहीं हो सके।
 
उन्होंने बताया कि SC, ST, OBC, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर उन्होंने विस्तार से बातचीत की और उन्हें लागू करने के तरीकों में सुधार तथा उनकी प्रभाविता पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जीओएम का उद्देश्य है कि पिछड़े वर्गों एवं अल्पसंख्यकों के सशक्तीकरण एवं समृद्धि के लिए काम करें। GOM का महत्व इसलिए है कि इसमें शीर्ष केंद्रीय मंत्री शामिल हैं और इसका गठन उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »