29 Mar 2024, 18:07:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत को पाकिस्तान या तालिबान नहीं बनने दूंगी: CM ममता बनर्जी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2021 12:34AM | Updated Date: Sep 17 2021 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वह देश को पाकिस्तान या तालिबान नहीं बनने देंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा दल ने दावा किया है कि दक्षिण कोलकाता स्थित भवानीपुर विधानसभा सीट से अगर तृणमूल कांग्रेस जीतती है तो यह पाकिस्तान बन जाएगा। बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP विभाजन की राजनीति करती है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो भवानीपुर से उपचुनाव लड़ रही हैं। बनर्जी ने प्रचार के दौरान कहा, 'मैं भाजपा की नीतियां और राजनीति पसंद नहीं करती। वे लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने की राजनीति करते हैं। नंदीग्राम में उन्होंने कहा था कि यह पाकिस्तान बन जाएगा। भवानीपुर में भी वे कह रहे हैं कि यह पाकिस्तान बन जाएगा। यह शर्मनाक है।' इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं। CM पद पर बने रहने के लिए उन्हें उपचुनाव में जीतना जरूरी है।
 
इलाके के मतदाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं चाहती हूं कि मेरा देश मजबूत बने और पूरी ताकत से मैं अपनी मातृभूमि की रक्षा करूंगी। हम नहीं चाहते कि भारत एक और तालिबान बने। मैं कभी भी अपने देश को पाकिस्तान नहीं बनने दूंगी।' इलाके में हाल में एक मस्जिद में जाने पर आपत्ति जताने के लिए राज्य भाजपा नेतृत्व की आलोचना करते हुए बनर्जी ने कहा कि भगवा दल को उनके गुरुद्वारा जाने से भी समस्या है। उन्होंने कहा, 'मैं एक मस्जिद में गई, मैं गुरुद्वारा में भी गई, और भाजपा को दोनों से समस्या है। मैं राजनीति में धर्म नहीं लाती, जबकि भाजपा के नेता केवल विभाजन की राजनीति की भाषा समझते हैं।' भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हिंदी भाषी लोगों की अच्छी खासी संख्या के बारे में टीएमसी की प्रमुख ने कहा कि वह उनके साथ हर सुख-दुख में खड़ी रहेंगी। इलाके के व्यवसायी समुदाय को रिझाने के लिए बनर्जी ने कहा कि वह देश की पहली नेता हैं जिन्होंने 2016 में नोटबंदी का विरोध किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »