29 Mar 2024, 07:43:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

UP-बिहार-दिल्ली सहित इन राज्यों में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें- अन्य राज्यों का हाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2021 4:24PM | Updated Date: Jul 27 2021 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है। कई दिनों से गर्मी में जी रहे राजधानी के लोगों को मंगलवार सुबह कुछ राहत मिली। दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान था कि दिल्ली समेत हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में 27 जुलाई को बारिश होगी। यूपी-बिहार में भी मौसम करवट लेने वाला है। आईएमडी बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है। बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है।  मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3  दिनों तक उत्तर भारत के कुछ हिस्सों, खासकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। 
 
अगले 3 दिनों तक उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तेज़ बारिश होगी। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मंगलवार से गुरुवार तक छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने 27 और 28 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित हिमालयी राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी 27 जुलाई को इसी तरह की स्थिति देखी जा सकती है। आईएमडी ने खराब मौसम के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार और बुधवार के लिए रेड अलर्ट जारी की है। UP के कई जिलों में सावन के शुरू होते ही झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »