24 Apr 2024, 00:00:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बडा एक्शन: सरकारी अफसरों के काम का होगा रिव्यू, अंडर परफॉर्मर वाले होंगे जबरन रिटायर!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2021 12:35PM | Updated Date: Jul 27 2021 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में विकास को रफ्तार देने के लिए PM नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों केंद्रीय मंत्रियों के काम का रिव्यू किया। जिसके बाद कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी हो गई। अब मोदी सरकार एक और अहम कदम उठाने जा रही है। केंद्र सरकार ने अंडर सेक्रेटरी स्तर के अधिकारियों के रिव्यू का आदेश दिया है। ये रिव्यू कम परफॉर्म करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों और 50 साल से अधिक की उम्र पार कर चुके अधिकारियों का होगा। माना जा रहा है कि जिन अधिकारियों के काम से सरकार संतुष्ट नहीं होगी, उन पर एक्शन लिया जा सकता है। सरकार इन अधिकारियों के प्रदर्शन को बारीकी से परखेगी। इस पूरे Review के दौरान अडंर सेक्रेटरी लेवल के पूरे रिकॉर्ड को गिना जाएगा। सरकार के मुताबिक, सर्विस रिकॉर्ड में अधिकारी को मिले टारगेट के अलावा फाइल क्लियर, पेपर सबमिट समेत अन्य चीज़ों को भी मापा जाएगा। इसमें उन अधिकारियों की छुट्टी से लेकर Property या Transaction, सेहत आदि का भी ध्यान रखा जाएगा। हालांकि सरकार ऐसे लोगों को राहत देगी जिनके रिटायमेंट में साल भर का समय बचा है। ऐसे लोगों को समय से पहले रिटायर नहीं किया जाएगा। 
 
केंद्र सरकार इससे पहले टैक्स डिपार्टमेंट से जुड़े कई अधिकारियों को वक्त से पहले रिटायर कर चुकी है। जब उनकी खराब परफॉर्मेंस के कारण उन्हें हटाया गया था। जानकारी के मुताबिक इस Review के लिए शुरुआती निर्देश अगस्त 2020 में दिए गए थे। जिसमें कहा गया था कि क्या सरकारी अधिकारी को काम जारी रखना चाहिए या फिर पब्लिक इंटरेस्ट में जल्दी रिटायर हो जाना चाहिए। इसके लिए बकायदा एक फॉर्म तैयार किया गया है, जिसमें सभी प्वाइंट्स नोट किए जाने हैं। सभी डिपार्टमेंट, मंत्रालयों को पूरा डाटा और इनपुट मुहैया कराना होगा। हालांकि सरकार ऐसे लोगों को राहत देगी जिनके रिटायमेंट में साल भर का समय बचा है। ऐसे लोगों को समय से पहले रिटायर नहीं किया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »