25 Apr 2024, 15:34:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2021 4:31PM | Updated Date: Jul 26 2021 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कारगिल विजय की 22वीं वर्षगाँठ पर सोमवार को लोकसभा ने इस युद्ध में शहीद होने वाले देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और उनके सम्मान में मौन रखा। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा ‘‘आज हम भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम और बलिदान की याद में कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगाँठ मना रहे हैं।
 
इस अवसर पर यह सभा भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, उनकी वीरता का अभिनंदन करती है जिन्होंने कारगिल युद्ध जीतने के लिए अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करते हुये दुर्गम बाधाओं, प्रतिकूल क्षेत्र और मौसम तथा ऊँचाइयों पर स्थित दुश्मन पर काबू पाया। राष्ट्र उन सभी शहीदों का कृतज्ञ है जिन्होंने इस निमित्त अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। हम उन शहीदों के परिवारों के प्रति भी अपना आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये।’’ इसके बाद सभी सदस्यों ने कुछ देर मौन खड़े रहकर राष्ट्र के सुरक्षा और सम्मान के लिए शहीद होने वाले वीरों के प्रति सम्मान प्रकट किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »