25 Apr 2024, 22:55:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोविंद का कारगिल दौरा खराब मौसम के कारण रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2021 12:08PM | Updated Date: Jul 26 2021 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का सोमवार को कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लद्दाख के कारगिल का दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कोविंद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के चार-दिवसीय जौरे के लिये रविवार को श्रीनगर पहुंचे हैं। राष्ट्रपति 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान शहीद होने वाले भारतीय जवानों की याद में बनाये गये कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये आज कारगिल जाने वाले थे।
 
कारगिल विजय दिवस 1999 की कारगिल लड़ाई में शहीद हुए देश के रणबांकुरो के सम्मान में हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन हर भारतीय के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। भारत के जांबाज रणबांकुरों ने इस दिन कारगिल की चोटियों पर डेरा जमाए बैठे घुसपैठियों और पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ा था। करीब दो महीने तक चले संघर्ष में भारतीय सेनाओं ने शानदार जीत हासिल की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »