19 Apr 2024, 11:48:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM नरेंद्र मोदी ने किन्नौर हादसे पर जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2021 8:14PM | Updated Date: Jul 25 2021 9:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारी बारीश के कारण हिमाचल के किन्नौर में हुए हादसे को लेकर PM  नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। PM  मोदी ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर हादसे में जान गंवाने वाले पर्यटकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है और घायलों को इलाज के लिए 50- 50 हजार रुपयों का ऐलान किया है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को हुए भूस्खलन में कम से कम नौ पर्यटकों की मौत हो गई, जिनमें मुख्य रूप से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से थे। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पर्यटक सांगला से चितकुल जा रहे थे, जो राज्य की राजधानी से लगभग 250 किलोमीटर दूर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जब पत्थर उनके वाहन पर गिर गए। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 
दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्थानीय अधिकारियों से बचाव कार्य में तेजी लाने और मारे गए और घायलों में से प्रत्येक के परिजनों को राहत प्रदान करने को कहा। आपदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ी की चोटी से बड़े-बड़े बोल्डर फिसलते हुए और बेली ब्रिज और हाईवे के एक हिस्से को नुकसान पहुंचाते दिख रहे हैं। टैंपो ट्रेवेलर में सवार सभी पर्यटक अलग-अलग जगहों से थे। हादसे के शिकार हुए 9 पर्यटकों की फिलहाल अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है इतना जरूर है कि ये सब एक ही परिवार से या एक दूसरे के रिश्तेदार नहीं हैं  बताया जा रहा है कि घटना में मारे गए यात्रियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। ये सभी अलग अलग जगहों से हैं और एक दूसरे के परिवार के या रिश्तेदार नहीं है।चट्टानें गिरने के चलते और भी वाहनों को नुकसान पहुंचा है। लेकिन बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। आपको बता दें कि इस सड़क पर शनिवार से ही भूस्खलन हो रहा है।
 
 
 
 
 
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »