29 Mar 2024, 17:57:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसानों को सिर्फ अपमानित कर रही है मोदी सरकार : प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2021 4:15PM | Updated Date: Jul 25 2021 4:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि मोदी सरकार काले कृषि कानूनों को वापस लेने की बजाए सिर्फ देश के किसानों को बार बार अपमानित करने में जुटी है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव ने कहा कि सरकार सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के काम कर रही है और उन्हीं के चश्मे लगाकर किसानों का संकट देख रही है इसलिए उसे कहीं हकीकत नजर नहीं आ रही है।
 
वाड्रा ने कहा ‘‘भाजपा सरकार ने संसद में कहा कि न तो उसने काले कृषि कानूनों पर किसानों की मंशा जानने की कोई कोशिश की और न ही उसके पास शहीद किसानों का कोई आंकड़ा है। अपने खरबपति मित्रों का चश्मा लगाकर आंखों का पानी मार चुकी ये सरकार बस किसानों का अपमान किए जा रही है। काले कृषि कानून वापस लो।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »