20 Apr 2024, 09:26:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Paytm ग्राहकों के लिए खुशखबरी, FD अकाउंट से कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2021 3:16PM | Updated Date: Jul 25 2021 9:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Paytm Payments Bank के ग्राहक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, इस बैंक के ग्राहक अब पेमेंट गेटवे के जरिए FD अकाउंट में उपलब्ध बैलेंस से पेमेंट कर सकते हैं। आसान भाषा में समझें कि अगर आप Paytm के जरिए मोबाइल रिचार्ज, DTH रिचार्ज या कोई पेमेंट करना चाहते हैं तो Debit Card, Credit Card, Paytm Wallet, Paytm Bank Saving Account, नेटबैंकिंग और UPI  के अलावा पेटीएम बैंक एफडी भी एक पेमेंट मोड होगा।
 
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा है कि Paytm पेमेंट गेटवे अब फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट अकाउंट बैलेंस के जरिए पेमेंट करने की सुविधा दे रहा है। यह सुविधा Paytm पेमेंट बैंक लिमिटेड के सहयोग से है, जिसके अकाउंट होल्‍डर अब ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म पर इंस्‍टेंट पेमेंट करने के लिए अपने FD बैलेंस का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।
 
Paytm पेमेंट्स बैंक को फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा प्रदान करने की प्रत्यक्ष तौर पर इजाजत नहीं है। इसलिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने इसके लिए इंडसइंड बैंक के साथ पार्टनरशिप किया है। हालांकि ब्याज की दरें इंडसइंड बैंक तय करती हैं। Paytm पेमेंट्स बैंक में एफडी का मैच्योरिटी पीरियड 356 दिन है और इस पर 5।5 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस FD में खास बात है कि मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने से पहले ही FD तोड़ने पर कोई चार्ज नहीं देना होता। हालांकि इसे को 7 दिन से पहले तोड़ने पर आपको कोई ब्याज नहीं मिलता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »