24 Apr 2024, 18:42:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

येदियुरप्पा ने मंत्रियों को अपने जिलों में राहत कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2021 7:17PM | Updated Date: Jul 24 2021 8:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को जिला प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में राहत एवं बचाव अभियानों की निगरानी करने के निर्देश दिए। येदियुरप्पा बारिश और बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए स्वयं रविवार को उत्तर कर्नाटक में सीमांत बेलगावी जिले में जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री ने आज सुबह विभिन्न जिलों के जिला प्रभारी मंत्रियों और उपायुक्तों से बातचीत की और बारिश और बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रभारी मंत्रियों को अपने जिलों में निगरानी के निर्देश दिए।’’ कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री की बेलगावी यात्रा की भी जानकारी दी गयी।
 
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बेलगावी, उत्तर कन्नड, शिवमोगा, हावेरी, चिकमंगलुरु और धारवाड के जिला अधिकारियों के साथ आभासी बैठक की और उन्हें नदी किनारे के निचले गांवों के निवासियों को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कर्नाटक और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में कई बांध में जलस्तर चरम पर पहुंच है, जहां से नदियों में पानी छोड़ा जा रहा है।  जिसके कारण निचले इलाकों और नदी किनारे के बसे हुए इलाकों में पानी भर गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत अभियान में जुटी हुई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »