25 Apr 2024, 07:18:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विल्बर रोस समेत कई नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2021 4:52PM | Updated Date: Jul 24 2021 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन ने अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्वर रोस सहित कई अमेरिकी नागरिकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार चीन के विदेश मंत्रालय ने प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिकी प्रतिबंध ‘हांगकांग में कारोबार के माहौल को बेबुनियाद आरोपों के जरिए बदनाम करने के लिए’ लगाये हैं और ये ‘अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई के तौर पर वह अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्बर रोस सहित सात अमेरिकी नागरिकों और संगठनों पर प्रतिबंध लगा रहा है।
 
इस बीच, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि अमेरिका चीन के इन प्रतिबंधों के बाद भी अपने फैसले पर अडिग है। उन्होंने कहा,‘‘ ये पाबंदियाँ इस बात का जीता जागता उदाहरण हैं कि चीन कैसे राजनीतिक संदेश भेजने के लिए लोगों, कंपनियों और सिविल सोसायटी संस्थानों को सजा देता है।’’ चीन की यह घोषणा उसी दिन से एक दिन पहले की है जबकि अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन चीन के दौरे पर आने वाली थी। अमेरिका ने चीन के इस फैसले को ‘निरर्थक’ और ‘निराशावादी’ बताया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने हांगकांग में कारोबार करने वाले अपने नागरिकों को भी वहाँ मौजूद खतरों को लेकर चेतावनी जारी की है। दोनों देशों के बीच कोरोना वायरस के स्रोत, मानवाधिकार और साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर तनाव बना हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »