26 Apr 2024, 03:50:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राकेश टिकैत बोले, सरकार ने आखिरकार माना जो बॉर्डर पर बैठे हैं वे किसान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2021 3:52PM | Updated Date: Jul 22 2021 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। किसान नेता राकेश टिकैत ने जंतर मंतर पर जारी किसान संसद के दौरान अपने संबोधन में कहा कि 8 माह बाद सरकार ने माना है कि जो बॉर्डर पर बैठे हैं वह किसान हैं। साथ ही कहा कि संसद में जो बैठे हैं जो सत्ता का है या विपक्ष का है अगर वह किसानों की आवाज नहीं उठाएगा हम उसके क्षेत्र में लोगों को बताएंगे। किसान संसद से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव पारित किया जाएगा। जंतर मंतर पर प्रदर्शन शुरू होने के साथ ही बवाल होने की शुरुआत हो गई है। बृहस्पतिवार दोपहर एक किसान प्रदर्शनकारी ने एक महिला मीडिया कर्मचारी से अभद्रता की है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने मामले को संभालते हुए महिला मीडिया कर्मी को बाहर ले आई। दिल्ली-NCR के बॉर्डर (सिंघु, टीकरी, शाहजहांपुर और गाजीपुर) पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है।  बृहस्पतिवार से आगामी 9 अगस्त तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दिल्ली पुलिस की ओर से मिल गई है। 200 किसानों का प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
 
26 जनवरी को लाल किला हिंसा जैसी स्थितियों से निपटने की व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जंतर मंतर से संसद महज 150 मीटर की दूरी पर है। हम वहां अपना संसद सत्र आयोजित करेंगे। हमें गुंडागर्दी से क्या लेना-देना? क्या हम बदमाश हैं। उपराज्यपाल अनिल बैजल के निर्देश पर दिल्ली पुलिस और किसान प्रदर्शनकारियों के बीच सहमति बनी। दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति के तौर पर 200 प्रदर्शनकारी 9 अगस्त तक रोजाना जंतर-मंतर पर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन कर सकेंगे। जंतर मंतर जाने वाले 200 किसानों की बसों को सिंघु बॉर्डर पर रोका जाएगा। यहां बसों में बैठे प्रदर्शनकारियों व उनके आधार कार्डों की जांच की जाएगी। पुलिस यह भी देखेगी कि 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारी बसों में तो नहीं बैठे हैं। इसको लेकर भारी संख्या में पुलिस व सुरक्षा बलों के जवान तैनात किए गए हैं।
 
दिल्ली पुलिस की निगरानी में बस के जरिये प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहुंचेंगे।दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर से रोजाना बसों के जरिये दिल्ली आएंगे। इसके अलावाक, एक एसयूवी में 6 किसान नेता अलग से पहुंच सकेंगे। तय अवधि के बाद सभी प्रदर्शनकारियों को दिल्ली की सीमा पर भेज दिया जाएगा। वहीं, जरूरत पड़ने पर आसपास के 7 मेट्रो स्टेशनों को भी बंद किया जा सकता है। संसद घेराव के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। नई दिल्ली जिले में तकरीबन प्रत्येक मार्ग पर मजबूत बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस व पैरामिलिट्री की तैनाती  है। पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने बुधवार देर शाम पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर कहा कि जो पुलिसकर्मी छुट्टी पर हैं, उन्हें भी गुरुवार सुबह आठ बजे वर्दी में जंतर-मंतर पर पहुंचना होगा। वहीं, जो पुलिसकर्मी दिल्ली में घर पर हैं और एक घंटे में जंतर-मंतर तक पहुंच सकते हैं, उन्हें कभी भी वहां बुलाया जा सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »