28 Mar 2024, 22:56:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नड्डा ने कहा- विश्व का सबसे बड़ा व तेज टीकाकरण अभियान भारत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2021 12:18AM | Updated Date: Jun 22 2021 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को आरएमएल अस्पताल में भाजपा के टीकाकरण हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम भटकाने, लटकाने व अटकाने का रहा, लेकिन देशवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास कर टीकाकरण कराया। मोदी सरकार ने नौ माह में कोरोना के दो टीके बना लिए।

भारत आज टीका बनाने, लगाने और दूसरे देशों को उपलब्ध कराने वाला देश बन गया है। दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज चलने वाला टीकाकरण अभियान भारत में शुरू किया गया है। इस वर्ष के अंत तक टीके के 257 करोड़ खुराक उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि टीके को लेकर शंका व्यक्त करने वाले नेता भी आज टीका लगवा रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि उनका मन बदला, दिल बदला या आत्मा बदल गया।

उन्होंने कहा कि नई चिकित्सा नीति में रोग से बचाव और उपचार दोनों को महत्व दिया गया है। आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। योग और सभी चिकित्सा पद्धति एक दूसरे के पूरक हैं। योग रोग से बचाव में कारगर है। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, भाजपा की ओर से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी अनिल जैन, दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रभारी बैजयंत जय पांडा, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता व अन्य नेता मौजूद थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »