29 Mar 2024, 11:27:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अफगान शांति प्रक्रिया के सभी प्रयासों का समर्थन करेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2021 9:21PM | Updated Date: Jun 10 2021 9:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने आज कहा कि अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया में सभी पक्षों एवं सभी प्रयासों का समर्थन करता है तथा इसके लिए वह वहां के विभिन्न जातीय समूहों से बातचीत में शामिल है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में सवालों के जवाब में कहा कि अफगानिस्तान से हमारे रिश्ते ऐतिहासिक एवं बहुआयामी हैं। हम अफगान लोगों के विभिन्न जातीय समूहों के संपर्क में हैं। एक मित्र पड़ोसी देश होने के नाते हम अफगानिस्तान एवं क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हम शांति की सभी पहलों का समर्थन करते हैं और क्षेत्रीय देशों सहित अनेक पक्षकारों के साथ बातचीत में शामिल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »