20 Apr 2024, 13:02:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्वास्थ्य मंत्रालय- देश में तेजी से रिकवर हो रहे कोविड़ मरीज, 18 राज्यों में 50 हजार से भी कम हैं नए मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2021 5:22PM | Updated Date: May 18 2021 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में कोविड़-19 संक्रमण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 3 मई को रिकवरी रेट 81.7 फीसद थी, जो अब बढ़कर 85.6 फीसद हो गई है। पिछले 24 घंटों में 4,22,436 कोरोना के मामले रिकवर किए गए हैं, जो देश के लिए सबसे अधिक है। कोरोना की रिकवरी में एक स्पष्ट सकारात्मक रुझान देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना के 1 लाख से अधिक सक्रिय मामलों वाले 8 राज्य हैं। 10 राज्यों में 50,000 से1,00,00 के बीच सक्रिय मामलें हैं। 50,000 से कम कोरोना के सक्रिय मामलों वाले 18 राज्य हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केरल में 99,651 मामलो रिकवर किए गए हैं। केवल 8 राज्य ही ऐसे हैं जहां प्रतिदिन 10,000 से अधिक मामले आ रहे हैं। 26 राज्य ऐसे हैं जहां रिकवरी प्रतिदिन रिपोर्ट होने वाले मामलों से अधिक है।

संयुक्त स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि 7 मई को देश में 4,14,000 के करीब मामले आए थे। पिछले 24 घंटे में 2,63,000 मामले आए हैं। पिछले 2 दिनों से नए मामले 3,00,000 से कम हो गए हैं। 7 मई को आए मामलों से आज के मामले 27 फीसद कम हैं। केवल 69 फीसद मामले 8 राज्यों में हैं। 22 राज्य ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी 15 फीसद से अधिक है। 5-15 फीसद पजिटिविटी वाले 13 राज्य हैं। 1 राज्य में 5 फीसद से कम पॉजिटिविटी है। दिल्ली में साप्ताहिक पॉजिटिविटि 25 फीसद से घटकर 13.6 फीसद हो गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »