24 Apr 2024, 05:47:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायल के साथ तनाव के बीच 1330 से अधिक फिलीस्तीनी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2021 4:28PM | Updated Date: May 15 2021 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यरुशलम। इजरायल के साथ जारी तनाव के दौरान 1,330 से अधिक फिलिस्तीनी घायल हुए हैं। रेड क्रीसेंट ने शनिवार को यह जानकारी दी। रेड क्रीसेंट ने अपने बयान में कहा, ‘‘चिकित्सा कर्मचारियों ने फिलिस्तीनी कब्जे वाले क्षेत्रों में इजरायली सेना के हमलों से घायल हुए 1,334 फिलिस्तीनियों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गयी है, जो लगातार आठवें दिन जारी है।’’ उन्होंने कहा कि वेस्ट बैंक में 892 फिलिस्तीनी इजरायली पुलिस अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किए गए आंसू गैस से , 233 रबर की गोलियों से, 171 गोलीबारी में, 38 अन्य आगजनी से घायल हुए हैं। इसके अलावा गाजा पट्टी में इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमलों में 101 लोग घायल हुए हैं। रेड क्रीसेंट ने कहा कि इजरायली सुरक्षा बल घायल फिलिस्तीनियों को सहायता करने से रोक रहे हैं और इसे ‘‘अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन’’ बताया गया है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »