20 Apr 2024, 07:27:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोराेना संकट हुआ बेकाबू, विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16.19 करोड़ के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2021 1:39PM | Updated Date: May 15 2021 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच संक्रमितों की संख्या 16.19 करोड़ से अधिक हो गई है और अब तक इस महामारी से 33.57 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16 करोड़ 19 लाख तीन हजार 230 हो गयी है, जबकि 33 लाख 57 हजार 979 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका-  कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है तथा यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 28 लाख 95 हजार से अधिक हो गयी है जबकि करीब 5.85 लाख से ज्यादा लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। 
 
भारत- संक्रमितों के मामले  में दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,26,098 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 43 लाख 72 हजार 907 हो गया। इसी अवधि में 3890 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,66,207 हो गयी है।
 
ब्राजील- संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे करीब 1.55 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 4.32 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
 
फ्रांस - चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक करीब 59.09 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि करीब 1.07 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। 
 
तुर्की- कोरोना प्रभावित के मामले में रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 50.95 लाख से ज्यादा हो गयी है और 44,301 की मौत हो चुकी है। 
 
रूस- कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 48.66 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से  1.13 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ब्रिटेन-  कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 44.62 लाख से अधिक हो गयी है और करीब 1.27 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में  ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। 
 
इटली-  कोरोना प्रभावितों की संख्या 41.46 लाख से अधिक हो गयी है और 1.23 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
स्पेन-  इस महामारी से 36.04 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 79,339 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
जर्मनी- कोरोना संक्रमण के मामले में दसवें स्थान पर है और यहां इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 35.88 लाख से अधिक हो गई है और 86,030 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
अर्जेंटीना- कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 32.69 लाख हो गयी है और इसके संक्रमण से 69,853 लोगों की जान जा चुकी है। 
 
कोलंबिया-  कोरोना वायरस से करीब 30.84 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 80,250 लोगों ने जान गंवाई है। 
 
पोलैंड-  कोरोना से 28.49 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 71,311 लोग जान गंवा चुके हैं।
 
ईरान-  कोरोना संक्रमितों के मामले में मेक्सिको को पीछे छोड़ दिया है यहां कोरोना वायरस से करीब 27.32 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 76,433 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
मैक्सिको-  कोरोना से करीब 23.77 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 2.20 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
यूक्रेन- संक्रमितों की संख्या लगभग 22.06 लाख है और 49,876 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। 
 
पेरू- संक्रमितों की संख्या 18.79 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 65,608 लोगों की जान जा चुकी है।
 
इंडोनेशिया- भी कोरोना संक्रमण के मामले 17.34 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 47,823 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
नीदरलैंड- कोरोना से अब तक करीब 16.16 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यहां इस महामारी से 17,690 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
 
दक्षिण अफ्रीका- कोरोना वायरस से 16.08 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और 55,124 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
पाकिस्तान-  अब तक कोरोना से 8.74 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 19,467 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
 
बंगलादेश-  कोरोना का प्रकोप जारी है जहां 7.79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 12,102 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
 
इसके अलावा दुनिया में अन्य देशों में भी कोरोना वायरस से स्थिति खराब है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »