29 Mar 2024, 11:41:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Battlegrounds Mobile India के लिए प्री रजिस्ट्रेशन शुरुआत, जानिए- क्‍या है प्राइवेसी पॉलिसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2021 4:12PM | Updated Date: May 14 2021 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। South Korean वीडियो गेम डेवलपर क्रॉफ्टन ने आज ऐलान कर प्री रजिस्ट्रेशन डेट का खुलासा कर दिया। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया Pub-g मोबाइल का रिप्लेसमेंट है। ओरिजिनल गेम को पिछले साल भारत में सितंबर के महीने में बैन कर दिया गया था। इस दौरान कई ऐसे चीनी ऐप्स पर भी बैन लगाया था जिसको लेकर यूजर्स को प्राइवेसी का खतरा था। प्री रजिस्ट्रेशन गेम की शुरुआत 18 मई से गूगल प्ले स्टोर पर होगी।

हालांकि गेम को कब रिलीज किया जाएगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है लेकिन हां प्री रजिस्ट्रेशन लिंक लाइव होने के बाद ये मुमकिन हो सकता है. वहीं iOS को लेकर भी अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिल पाई है। एक प्रेस स्टेटमेंट में कंपनी ने कहा कि, फैंस के लिए कई सारे रिवॉर्ड्स रखे जाएंगे, लेकिन वो इनका फायदा तभी उठा पाएंगे जब वो गेम के लिए प्री रजिस्टर करते हैं. ये रिवॉर्ड्स सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों तक ही सीमित होंगे।

 
प्री रजिस्टर करने वाले यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा और फिर प्री रजिस्टर बटन क्लिक करना होगा. इसके बाद गेम लॉन्च के बाद रिवॉर्ड्स को क्लेम किया जा सकता है गेम यहां सभी यूजर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध है।
 
कंपनी ने यहां गेम लॉन्च से पहले साफ किया है कि गेमर्स के डेटा को कहीं नहीं भेजा जाएगा और ये पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। वहीं कंपनी सरकार के सभी जरूरी गाइडलाइन्स का पालन करेगी। इसमें प्राइवेसी और यूजर्स की सिक्योरिटी शामिल होगी। क्योंकि पिछले सितंबर यही कारण था कि भारत से इस गेम को बैन कर दिया गया था। वहीं क्रॉफ्टन ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी डॉक्यूमेंट में बताया है कि, जो लोग 18 साल की उम्र से कम है उन्होंने अपने मां बाप का कॉन्टैक्ट नंबर देना होगा। यानी की बिना उनके फोन नंबर के आप साइनअप प्रोसेस को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे। मां बाप की परमिशन के बाद 18 साल से कम उम्र के गेमर्स तभी ये गेम खेल पाएंगे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »