20 Apr 2024, 06:30:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान- स्पुतनिक V वैक्सीन अगले सप्ताह से बाजार में होगी उपलब्ध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2021 5:40PM | Updated Date: May 13 2021 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत  में कोविड़-19 वायरस और टीकाकरण की स्थिति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि भारत में कोविड वैक्सीन की लगभग 18 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं। अमेरिका में यह संख्या लगभग 26 करोड़ है। इस तरह भारत इसमें तीसरे स्थान पर है। इसके बाद आपूर्ति भी आगे बढ़ेगी। इसका उत्पादन जुलाई में शुरू होगा और अनुमान है कि उस अवधि में 15.6 करोड़ खुराक का निर्माण किया जाएगा। भारत में स्पुतनिक v वैक्सीन आ गई है। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमें उम्मीद है कि यह अगले सप्ताह बाजार में उपलब्ध होगी। हमें उम्मीद है कि वहां (रूस) से सीमित आपूर्ति की बिक्री अगले सप्ताह शुरू होगी। हर कंपनी के पास यह करने की क्षमता नहीं है। हम उन कंपनियों को खुला निमंत्रण देते हैं, जो ऐसा करना चाहती हैं। जो कंपनियां कोवाक्सिन का निर्माण करना चाहती हैं, उन्हें मिलकर करना चाहिए। सरकार सहायता करेगी ताकि क्षमता बढ़े। डॉ पॉल ने कहा है कि लोगों का कहना है कि कोवैक्सिन का निर्माण को अन्य कंपनियों को दिया जाना चाहिए। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि जब हमने उनके साथ इस पर चर्चा की थी, कोवैक्सिन निर्माण कंपनी (भारत बायोटेक) ने इसका स्वागत किया है। इस टीके के तहत जीवित वायरस निष्क्रिय हो जाता है और यह केवल बीएसएल 3 प्रयोगशालाओं में किया जाता है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अब तक 83.26 फीसद मामले ठीक हुए हैं। देश में करीब 37.1 लाख सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 3 मई को रिकवरी रेट 81.3 फीसद थी, जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,62,727 मामले दर्ज़ किए गए हैं। देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 16 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। देश में 24 राज्य शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां 15 फीसद से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15 फीसद पॉजिटिविटी रेट 8 में है। 5 फीसद से कम पॉजिटिविटी रेट 4 में है।  

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »