25 Apr 2024, 21:39:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जने माने टेबल टेनिस खिलाड़ी एवं कोच चंद्रशेखर का कोरोना से निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2021 3:49PM | Updated Date: May 12 2021 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन, अर्जुन अवार्डी और पूर्व भारतीय खिलाड़ी वी चंद्रशेखर का कोरोना के कारण बुधवार को निधन हो गया।  वह 63 वर्ष के थे।  उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है। टेबल टेनिस समुदाय में चंद्रा नाम से मशहूर चंद्रशेखर का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका कोविड 19 से सम्बंधित परेशानियों के चलते निधन हो गया। वह तमिझागा टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष थे।  वह चेन्नई में मोगापेयर में स्थित एसडीएट- मेडीमिक्स टेबल टेनिस अकादमी में निदेशक और प्रमुख कोच थे जिसने कई शीर्ष खिलाड़ी तैयार किये हैं। मौजूदा भारतीय खिलाड़ी जी सत्यन उनके प्रशिक्षुओं में शामिल हैं । अंतर्राष्ट्रीय स्टार जैसे एस रमन, अरुल सेल्वी, चेतन बबूर , एनआर इंदु,  एमएस मैथिली और प्रियेश उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हे चंद्रा ने तैयार किया था।  

 
चेन्नई में जन्मे चंद्रा 1982 के राष्ट्रमंडल खेलों में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। वह एक सफल कोच भी थे।  उनका करियर 1984 में उनके दाएं घुटने की सर्जरी के कारण प्रभावित हुआ था जिससे उनके मूवमेंट पर असर पड़ा था।  उन्होंने हालांकि अस्पताल से लम्बी कानूनी लड़ाई जीती थी , उबरे थे और एक सफल कोच के रूप में खेल की सेवा की थी।  टेबल टेनिस समुदाय ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »